Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 25, 2026

उत्तराखंड से मानसून की हुई विदाई, दिन में सता रही गर्मी, देहरादून में दो दिन बाद मिल सकती है गर्मी से राहत

आखिरकार बुधवार को मानसून की उत्तराखंड से विदाई हो गई है। इस बार मानसून सीजन में सामान्य से दस फीसद अधिक वर्षा हुई। हालांकि कुछ जिलों में मेघ अत्यधिक बरसे। पिछले तीन वर्षों से उत्तराखंड में मानसून की विदाई अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ही हो रही है। इस बार भी ऐसा ही रहा। अब अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। इसके साथ ही राजधानी देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में दिन में उमस भरी गर्मी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। हालांकि, अब रात को तापमान में और गिरावट संभव है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
गुरुवार आज तीन अक्टूबर की सुबह से ही देहरादून सहित राज्यभर से अधिकांश हिस्सों में धूप निकल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। कल चार अक्टूबर को इन जिलों के साथ ही बागेश्वर जिले में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। इसके बाद छह से नौ अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
तीन अक्टूबर की सुबह 11 बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। चार अक्टूबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट संभव है और ये 30 डिग्री हो सकता है। पांच से आठ अक्टूबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री, नौ अक्टूबर को 28 व 10 अक्टूबर को 29 डिग्री हो सकता है। वहीं हर दिन न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। पांच अक्टूबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे। अन्य दिनों में 10 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *