Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

रिलायंस ट्रेंड्स ने किफायती दामों पर लॉन्च किया ऑटम विंटर कलेक्शन

रिलायंस ट्रेंड्स ने फेस्टिवल सीजन के लिए नया ऑटम विंटर कलेक्शन लॉन्च किया है। ‘एवरी डे लोअर प्राइज’ कॉन्सेप्ट के साथ पेश यह कलेक्शन सभी तरह के ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। ऑनलाइन खरीददार हो या स्टोर से सीधे खरीददारी करने वाले ग्राहक, यह कलेक्शन किफायती दामों पर बेहतरीन फैशन प्रोडक्ट उपलब्ध कराएगा। कंपनी का दावा है कि 199 रुपये की कीमत से कपड़े उपलब्ध होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कलेक्शन पूरी तरह प्रकृति के सुंदरता से प्रभावित है। परिधानों में खिलते फूल, बहती नदिया और शांत पहाड़ की भव्यता को देखा जा सकता है। आधुनिक महिलाओं के लिए कलेक्शन को खास भारतीय शिल्प कला कौशल से निखारा गया है। साइड गेदर कुर्ते से लेकर लेयर्ड कुर्ते, को-ऑर्ड सेट और एथनिक ड्रेस तक, प्रत्येक पीस एक बेहतरीन फैशन स्टेटमेंट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एंटीक मेटैलिक लुक को समकालीन डिज़ाइनों के साथ मिलाकर डिजाइन किया गया है। त्योहारी खरीदारी को और भी शानदार बनाने के लिए, कंपनी नए कलेक्शन पर विशेष छूट और प्रमोशन दे रही है। चाहे आप स्टोर में खरीदारी करें या ऑनलाइन, आप ऑफ़र का फायदा उठा सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।