Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

पीएसी जवान ने नाबालिग को बनाया गर्भवती, जन्म के बाद बच्चे की मौत, पीड़िता को मिली धमकी, कांग्रेस नेता धस्माना ने उठाई आवाज

शादी का झांसा देकर 17 साल की किशोरी से पीएसी का एक जवान दुष्कर्म करता रहा। बाद में उस पर दुष्चरित्र होने का आरोप लगा दिया। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। यही नहीं, उसने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की भी मौत हो गई। पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर इधर उधर भटकते रहे, लेकिन उन्हें धमकी मिलती रही। ऐसे में कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना आज अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार के पक्ष में आवाज उठाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टिहरी जनपद के कैंपटी थाने के अंतर्गत नाबालिग लड़की को शादी का झांसा पीएसी हरिद्वार में तैनात एक सिपाही ने दिया। आरोप है कि उसने लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में लड़की पर ही दुष्चरित्र होने का आरोप लगा दिया और उससे शादी से इंकार कर दिया। फिर उसे उसे डराने, धमकाने लगा। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

17 साल की पीड़िता सात महीने की गर्भवती थी। उसे 13 सितंबर को देहरादून के कोरोनेशं अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसकी आज मौत हो गई। कैंपटी थाने में इस मामले की एफआईआर पोस्को एक्ट में दर्ज है। आज पीड़िता के परिजनप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना से मिले और उन्होंने उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी दी। साथ ही न्याय दिलाने की मांग की। बताया कि डालनवाला थाने में तैनात एक दरोगा आरोपी नितेश का नजदीकी रिश्तेदार है। वह मामले को दबाने के हर संभव प्रयास कर रहा है। उसने एफआईआर में भी गलत तथ्य लिखवाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना तत्काल कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और वहां अस्पताल में महिला डाक्टर दीपिका से मिल कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के के साथ ही चिकित्सकों से उसकी ठीक प्रकार से देख भाल करने के लिए कहा। पता चला कि पीड़िता की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। इस पर धस्माना ने सीओ कैंपटी को फोन कर इस बात पर गहरी नाराजगी जाहिर की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले में अभी तक आरोपी दो युवकों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई। ना ही पीड़िता की सुरक्षा के इंतजाम किए गए। धस्माना ने कहा कि डालनवाला थाने में तैनात दरोगा अस्पताल जा कर पीड़ित पक्ष को धमका रहा है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही अस्पताल में इलाज करवा रही पीड़िता की सुरक्षा का प्रबंध किया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी से बात कर लड़की के 164 के तहत बयान दर्ज कराने को कहा। साथ ही मृत बच्चे का डीएनए करवाने की मांग भी की। सीओ ने धस्माना को आश्वस्त किया कि अस्पताल में पीड़ित लड़की की सुरक्षा का तत्काल इंतजाम करवाने व मृतक बच्चे का डीएनए करवाने का काम किया जा रहा है। जिस भी दरोगा ने पीड़िता को दबाव डालने का प्रयास किया है, उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने अस्पताल में मौजूद आईओ सब इंस्पेक्टर नीलम से कहा कि वे रात को स्वयं आ कर देखे कि पीड़िता की सुरक्षा की व्यवस्था हुई की नहीं। उन्होंने कहा कि वह कल इस संबंध में राज्य के पुलिस प्रमुख से मुलाकात करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी मिल कर महिलाओं के विरुद्ध घट रही आपराधिक वारदातों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। धस्माना के साथ महिला कांग्रेस की नेत्री सुशीला शर्मा, आदर्श सूद, निहाल सिंह, यामीन खान, वीरेश शर्मा भी थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed