Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

बारिश से दिहाड़ी मजदूरों की रोजी रोटी हुई प्रभावित, ग्राफिक एरा ने मदद के लिए बढ़ाए कदम, चेयरमैन डॉ. घनशाला ने बांटे खाद्यान्न के पैकेट

इस बार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित समूचे राज्य में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। देहरादून में तो बारिश के चलते जहां लोगों के घरों, सड़कों को नुकसान पहुंचा, वहीं ऐसे दिहाड़ी मजदूरों की संख्या भी बहुत ज्यादा है, जिनकी रोजी रोटी बारिश से प्रभावित हुई। उन्हें काम नहीं मिला और घर में चूल्हा जलने जलाने में दिक्कत होने लगी। ऐसे में ग्राफिक एरा ऐसे लोगों की मदद को आगे आया और लोगों को खाद्यान वितरण का अभियान शुरू किया। ये अभियान काफी दिनों से चल रहा है। इसी कड़ी में देहरादून में धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने दिहाड़ी मजदूरों को आज खाद्यान्न वितरित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा की ओर से किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने आज शाम धूलकोट में खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। ऐसे में उनकी सहायता हम सभी का फर्ज है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े ग्राफिक एरा समूह का खाद्यान्न वितरण का अभियान कोविड काल से लोगों का एक सहारा बना हुआ है। इस अभियान को एक पुनीत कर्तव्य के रूप में जारी रखा जायेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी के सदस्य डॉ. सतीश घनशाला ने भी खाद्यान्न पैकेट वितरित किए। इन पैकेटों में एक परिवार के लिए आठ से दस दिन की जरूरतों के हिसाब से आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, चाय, मसाले आदि रखे गये हैं। इस मौके पर ग्राफिक एरा अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी बी एस नेगी और बीबीडी जुयाल भी मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।