ग्राफिक एरा का अभियान, सैकड़ों लोगों को खाद्यान्न वितरण
ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी ने किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत आज मंगलवार 27 अगस्त को उत्तराखंड की राजदानी देहरादून में क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में दो स्थानों पर खाद्यान्न वितरित किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने लोगों को खाद्यान्न के बैग प्रदान किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
क्लेमेंटटाउन के सोसायटी एरिया और ओगल भट्टा क्षेत्र में आज इस अभियान के तहत आसपास रहने वाले सैकड़ों गरीब परिवारों को खाद्यान्न के पैकेट दिए गए। इन पैकेटों में दाल, चावल, आटा, चीनी, चाय, तेल, नमक, मसाले आदि एक परिवार का करीब सात दिन का राशन रखा गया है। वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर पर रहकर किए जाने वाले कार्यों को सिखाने की व्यवस्था भी कई जगह की गई थी। इसके अच्छे परिणाम सामने आये हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा अभियान चलाकर लोगों की सहायता एक सामाजिक कर्तव्य के रूप में कर रहा है। लगातार बारिश के कारण उन लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी आजीविका रोजाना की मजदूरी पर निर्भर है। ऐसे लोगों की मदद के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। धूलकोट, मेहरे का गांव और बंसीवाला में जल्द ही पुन: ऐसा अभियान चलाया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कोविड काल में ग्राफिक एरा ने कई माह तक हजारों लोगों को खाद्यान्न देकर किसी को भूखा न रहने देने के अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद यह अभियान एक सिलसिला बन गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



