Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग कर लौटने पर उत्तराखंड के एथलीट्स और प्रशिक्षकों का देहरादून में स्वागत

पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग करने के उपरान्त उत्तराखंड के एथलीटस सूरज पवार व परमजीत सिंह बिष्ट के देहरादून आगमन पर उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। साथ ही उनके प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। ये कार्यक्रम देहरादून में राजपुर रोड स्थित दीपशिखा होटल में आयोजित किया गया। एक अन्य महिला एथलिट अंकिता ध्यानी बेंगलुरु में होने की वजह से इस कार्यक्रम में उपस्थित नही हो सकी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव केजेएस कलसी, जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट , प्रशिक्षक ओलंपियन मनीष रावत, प्रीतम बिंद व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पंकज डिमरी, मुकेश रावत, एथलेटिक्स कोच आदित्य कुमार, मसाजर विकी कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से दोनों एथलीट्स को आगामी होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।