Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

मॉनसून में डेंगू, मलेरिया की रोकथाम को एनएचएम मिशन निदेशक ने दिए आवश्यक निर्देश

उत्तराखंड में मानसून के दृष्टिगत आगामी महीनों में जल जनित रोगों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम एवं नियंत्रण पर राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक स्वाति एस भदौरिया कार्यशाला अध्यक्षता की। इसमें सभी जनपदों को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों में समस्त डेंगू संबंधित औषधियां, मछरदानी, जांच किट एवं अन्य सामग्रियों का समयान्तर्गत क्रय कर लिया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मिशन निदेशक ने यह भी निर्देश दिए की शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू लार्वा के पनपने के स्थान को चिन्हित कर नष्ट करें एवं जन समुदाय में वृह्द प्रचार-प्रसार करें। एनएचएम मिशन निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को से कहा कि पंचायती राज विभाग, ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित करते हुए डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण की कार्यवाही करें। ब्लॉक स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करें। स्कूलों में भी दिशा-निर्देश जारी करें जिसमें स्वच्छता एवं पूरी यूनिफॉर्म संबंधित दिशा निर्देश हों। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी डॉ पकंज सिंह ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से डेंगू स्थिति के बारे में जनपदवार बताया। उन्होंने सभी जनपदों को दिशा निर्देश दिये कि आगामी माहों में डेंगू रोग के प्रसारण के दृष्टिगत अभी से समयान्तर्गत तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। आशाओं द्वारा घर-घर जाकर डेंगू के लार्वे को पनपने से रोकने एवं प्रचार-प्रसार पर तेजी लाने को निर्देशित किया। बैठक में जनपदों के कार्यक्रम अधिकारी, एपिडिमियोलाजिस्ट, जिला मलेरिया अधिकारी, वेक्टर जनित रोग कसल्टेंट आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।