दुनिया के सबसे प्रदूषित 100 शहरों में 83 भारत के शहर, सबसे प्रदूषित राजधानी दिल्ली
दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में पिछले साल, 2023 में दुनिया के सबसे खराब वायु प्रदूषण वाले 100 शहरों में से एक को छोड़कर यानी 99 एशिया के शहर हैं। दुनियाभर में हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली आईक्यूएयर की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 83 भारत के हैं। इन शहरों में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से तय वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों से 10 गुना ज्यादा थे। अध्ययन में विशेष रूप से सूक्ष्म कण पदार्थ या पीएम 2.5 पर ध्यान दिया, जो सबसे छोटा प्रदूषक है और बहुत खतरनाक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार का शहर बेगुसराय पिछले साल दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। बेगुसराय में औसत वार्षिक PM 2.5 सांद्रता 118.9 थी, जो WHO के दिशानिर्देशों से 23 गुना अधिक है। आईक्यूएयर रैंकिंग में बेगुसराय के बाद गुवाहाटी, दिल्ली और मुल्लानपुर शहर आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पूरे भारत में 1.3 अरब लोग यानी 96 फीसदी आबादी डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों से सात गुना अधिक वायु गुणवत्ता के साथ रहते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मध्य और दक्षिण एशिया वैश्विक स्तर पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र थे- बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत और ताजिकिस्तान। 2023 रैंकिंग में शामिल नए देशों में सात अफ्रीकी देश शामिल रहे, जिनमें बुर्किना फासो, दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश और रवांडा 15वें स्थान पर था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एक बार फिर से दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी
दिल्ली को एक बार फिर से विश्व स्तर पर सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 2023 में यहां पीएम 2.5 का औसत वार्षिक स्तर 102.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकार्ड किया गया है, जो उसे दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनाता है।
2022 में यह आंकड़ा 92.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। मतलब इस दौरान दिल्ली के प्रदूषण में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, भारत 2023 में वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे प्रदूषित देश रहा है, पड़ोसी बांग्लादेश पहले, पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
स्विट्जरलैंड के संगठन आइक्यू एयर द्वारा जारी नई रिपोर्ट में बेगूसराय को वैश्विक स्तर पर 2023 के सर्वाधिक महानगरीय प्रदूषित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत लगातार खराब वायु गुणवत्ता की समस्या से जूझ रहा है, जिसमें पीएम 2.5 की सांद्रता डब्ल्यूएचओ के वार्षिक स्तर से 10 गुना से भी अधिक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित पांच देश
देश——————— पीएम – 2.5 (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में)
बांग्लादेश ——————— 79.9
पाकिस्तान ——————– 73.7
भारत————————- 54.4
तजाकिस्तान —————— 49.0
बुर्किना फासो —————– 46.6 (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सर्वाधिक प्रदूषित पांच राजधानी
राजधानी —————- पीएम 2.5
दिल्ली (भारत) ————- 102.1
ढाका (बांग्लादेश) ———– 80.2
उवागाडोगू (बुर्किना फासो) — 46.6
दुशानबे (तजाकिस्तान) ——- 46.0
बगदाद (इराक) ————- 45.8
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



