Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 17, 2026

भारत में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 62714 नए मामले, जानिए उत्तराखंड की स्थिति

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 62714 नए मामले सामने आए हैं। कल शनिवार को 62,258 नए मामले सामने आए थे। साथ ही पिछले 24 घंटे में 312 लोगों की मौत इसकी वजह से हुई है।


भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 62714 नए मामले सामने आए हैं। कल शनिवार को 62,258 नए मामले सामने आए थे। साथ ही पिछले 24 घंटे में 312 लोगों की मौत इसकी वजह से हुई है। अब तक मृतकों की संख्या 1,61,552 पहुंच गई है। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 486310 हो गई है, जो कि शनिवार को 4,52,647 थी। जबकि 1,13,23,762 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। रविवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में नए मामले आने के बाद अब तक भारत में कुल मामलों की संख्या 1,19,71,624 पहुंच गई है।
राज्यों की स्थिति
जिन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पंजाब और गुजरात शामिल हैं। महाराष्ट्र में 35726, कर्नाटक में 2886, छत्तीसगढ़ में 3162, पंजाब में 2805 और गुजरात में 2276 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं अगर मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घन्टे में महाराष्ट्र में 166, पंजाब में 45, केरल में 14, छत्तीसगढ़ में 13 और दिल्ली में 10 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। वहीं, 24 घन्टे में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 6 करोड़ पार कर गया है. पिछले 24 घन्टे में 2154170 डोज वैक्सीन दी गयी हैं।
उत्तराखंड की स्थिति
उत्तराखंड में कोरोना का लगातार हमला बढ़ता जा रहा है। शनिवार 27 मार्च को कोरोना के 257 नए संक्रमित मिले। वहीं, 67 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 1339 हो गई है। शनिवार को जया मैक्सवेल बहादराबाद (हरिद्वार) अस्पताल में एक 67 वर्षीय पुरुष की कोरोना से जान चली गई। उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 99515 हो गई है। इनमें से 94983 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 1709 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को सर्वाधिक संक्रमित देहरादून में 126 मिले। दूसरे नंबर पर हरिद्वार जिला रहा। यहां 73 संक्रमित मिले।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *