Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

चट्टान खिसकने से मलबे में दबे 40 घर, पांच की मौत, 25 को बचाया, 127 लापता

देशभर में बारिश अब विकराल रूप दिखाने लगी है। कहीं भूस्खलन और कहीं जल भराव लोगों की जान ले रहा है। अब महाराष्ट्र के रायगढ़ से ऐसी ही एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। यहां चट्टान खिसकने से एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब 40 घर मलबे में दब गए हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लोगों को जिंदा बचाया गया है। 127 लोगों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसा बुधवार देर रात 12 बजे हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चट्टान और मिट्टी के खिसकने से जो घर इसकी चपेट में आए हैं, उनमें कई लोग मौजूद हो सकते हैं। इलाके में बीते कुछ समय से तेज बारिश हो रही है। ऐसे में इस बारिश को ही चट्टान खिसकने की वजह माना जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना रायगढ़ के खालापुर में इर्शालवाड़ी गांव में हुई है। जिन 25 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया, उनमें 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पास के अस्पातल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 2014 में ऐसा ही हादसा पुणे के मालिन में हुआ था। उस हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हुई थी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।