मध्य प्रदेश के भोपाल में महसूस किए गए 4.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार दोपहर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। हालांकि कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए।
इस दौरान लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई। एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी भोपाल से 121 किलोमीटर उत्तर (N) में था। भूकंप भारतीय समयानुसार 1:20 PM बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






