देहरादून के 23 संगठनों ने निकाली वायदा निभाओ पदयात्रा, बिगड़ते पर्यावरण को लेकर जताई चिंता, होगा चिपको आंदोलन
होली पर्व के मौके पर एक बार फिर से देहरादून के बिगड़ते पर्यावरण को लेकर पर्यावरण प्रेमी सड़क पर उतरे। इस दौरान करीब 23 विभिन्न संगठनों और राजनितिक दलों से जुड़े लोगों ने पदयात्रा निकाली। देहरादून में राजपुर रोड स्थित दिलाराम बाजार से लेकर न्यू कैंट रोड तक निकाली रैली के दौरान वायदा निभाओ के नारे गूंजे। साथ ही तय किया गया कि अब इसी माह से पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गौरतलब है कि देहरादून में पर्यावरण को लेकर चिंता करने वाले पिछले एक साल से समय समय पर आंदोलनरत हैं। ये आंदोलन सड़कों के चौड़ीकरण के कार्यों के दौरान पेड़ों के कटान के खिलाफ किए जा रहे हैं। सहस्त्रधारा रोड, न्यू कैंट रोड आदि स्थानों पर तो सरकार को पेड़ों के कटान के मामले में बैकफुट में आना पड़ा। कैनाल रोड में भी आंदोलन किए गए। वहीं, गांधी पार्क के स्वरूप से छेड़छाड़ के विरोध में भी वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही कई संगठनों के लोग सड़कों पर उतरते रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पिछले वर्ष सरकार की ओर से न्यू कैंट रोड में सड़क चौड़ीकरण के कारण 250 पेड़ों को काटने का प्रस्ताव था। इस निर्णय को जनदबाव के कारण वापस लिया गया था। तब स्वयं मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। इसका वहाँ के पार्षद व अन्य लोगो द्वारा स्वागत किया था। पार्षद की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद के बड़े बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। इसी को याद दिलाने के लिए रविवार को ये यात्रा निकाली गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पदयात्रा में शामिल सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि अब न्यू कैंट रोड पर 17 पेड़ो को काटा जा रहा है। आगे बड़ी संख्या में और पेड़ काटने का प्रस्ताव है। इस कारण देहरादून में वर्ष प्रतिवर्ष प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। देहरादून तापमान अभी से अप्रेल माह की गर्मी जैसा हो रहा है। आने वाले दिनो मे होने वाली गर्मी का ये तापमान आभास दिला रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पर्यावरण प्रेमियों के मुताबिक, मसूरी जाने के लिए कई नई सड़को के चौड़ीकरण के बहाने कई हज़ार पेड़ पहले ही काटे जा चुके हैं। अब मार्च से प्रतिदिन कम से कम पांच सदस्य पर्यावरण को बचाने के लिये कैंट रोड में पेड़ों में चिपको आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में हिमांशु अरोरा, इरा चौहान, रवि चोपड़ा, अनूप नौटियाल, जया सिंह, जगमोहन मेंदीरत्ता, ऋतु चटर्जी, कमला पंत, इंद्रेश मैखुरी, मोहित डिमरी, जितेंद्र अंथवाल, अमर सिंह धुनता, लोकेश ओहरी, अजय शर्मा आदि शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


