Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

श्रम सहिताओं के खिलाफ सीटू ने मनाया काला दिवस, किया प्रदर्शन, पीएम का पुतला जलाया

श्रम संहिताओं के खिलाफ सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने देशभर में काला दिवस मनाया। उत्तराखंड की राजधाीनी देहरादून में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने चार श्रम सहिताओं को एक अप्रेल 2026 से लागू करने कि घोषणा की थी। इसके विरोध में काला दिवस मनाया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में राजपुर रोड स्थित सीटू के जिला कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला लेकर जलूस निकला गयी। गाँधी पार्क से होते हुए क्वालटी चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा कमाने और मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए ये चार श्रम सहितायें लागू कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि 2020 में ज़ब सारी दुनिया में करोना महामारी से त्राहि -त्राहि मची थी, उस समय आपदा में अवसर तलास्ते हुए ये श्रम सहिताएं सांसद में विपक्ष के सांसदों को निलंबित कर पारित की गई थी। इसका विरोध केंद्रीय ट्रेड यूनियंस लगातार कर रही है। इस अवसर पर सभा को किसान नेता राजेंद्र पुरोहित, सीटू के जिला उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, शिवा दुबे, सचिव अभषेक भंडारी आदि ने सम्बोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन करने वालों में सुनीता चौहान, नीरा कंडारी, संघ मित्रा, रविंद्र नौडियाल, नरेन्द्र सिंह, बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक अनंत आकाश, दयाकिशन पाठक, हरीश कुमार, सोनू कुमार, जय किशन, कूर्मित सिंह, विपलव अनंत, जितेंद्र बिजलवाण, जयकृत आदि शामिल थे। इसके अलावा मसूरी, लखवाड, डाकपात्थर, हथियारी, जुड्डो, ऋषिकेश में भी विरोध प्रदर्शन किए गए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।