Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

ग्राफिक एरा पहुंची 18 अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटीज, विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए लगाया मेला

विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटीज का मेला लगाया गया। देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित ग्लोबल कनेक्ट 2026 के तहत लगाए गए इस मेले में छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के अवसरों से रूबरू कराया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, इटली, आयरलैंड और जर्मनी की 18 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने भाग लिया। इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड, यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल, यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग, मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थैम्प्टन समेत अन्य यूनिवर्सिटीज शामिल रहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम, समर एवं विंटर इंटर्नशिप, मास्टर्स कोर्स और भाषा सीखने के विशेष कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल अफेयर्स के डिपार्टमेंट ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।