Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित 13 लोगों पर देश छोड़ने पर रोक, मनीष ने पोस्ट किया पीएम का पुराना वीडियो

आबकारी नीति को लेकर विवादों में घिरे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 13 लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सीबीआइ ने इन सभी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया है। वहीं, मनीष सिसोदिया ने फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। साथ ही उनका पुराना वीडियो भी पोस्ट किया। बता दें कि मनीष सिसोदिया के विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की। ये छापेमारी सिसोदिया के साथ ही आबकारी अफसरों, शराब के ठेकेदारों के करीब 30 ठिकानों में की गई थी। इसके साथ ही सीबीआइ ने जो एफआइआर दर्ज की है, उसमें आरोपियों में सबसे पहला नाम मनीष सिसोदिया का है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने छापेमारी के दौरान दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं। उनकी जांच चल रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।(खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इधर, सीबीआई की कार्रवाई के बाद मनीष सिसोदिया और पार्टी नेता बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी और सीबीआइ छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुने। अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

वहीं, उन्होंने पीएम मोदी का पुराना वीडियो साझा करते हुए उनपर तंज किया है। उन्होंने लिखा कि माना कि धीरे धीरे तो, मौसम भी बदलते रहते हैं, आपकी रफ़्तार से तो, हवाएं भी हैरान हैं साहब। मालूम हो कि जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सिसोदिया के निकट सहयोगी की कंपनी को कथित रूप से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं, सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह सीबीआई की जांच तथा उसकी छापेमारी से भयभीत नहीं हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।