Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का 12 वां स्थापना दिवस, कामयाबी के लिए पुस्तकें पढ़ने की आदत जरूरीः डॉ. डोभाल

देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का 12 वां स्थापना दिवस आज सफर के साथियों का अभिनंदन करके मनाया गया।

देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का 12 वां स्थापना दिवस आज सफर के साथियों का अभिनंदन करके मनाया गया। इस मौके पर यूकोस्ट के डायरेक्टर जनरल डॉ राजेंद्र डोभाल ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि जिंदगी में कामयाब होने के लिए किताबें पढ़ने की आदत होना जरूरी है।
किताबों के महत्व पर कई उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जो किताबें पढ़ते हैं, वे उनसे गुण लेते हैं। किताबें पढ़कर ही आपको आगे देखने की विद्या मिलती है। जब आप पढ़ते हैं तो आप सोचते भी हैं। जीवन में एथिक्स के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जिस भी ऑर्गेनाइजेशन से आप जुड़े हों उसके प्रति लॉयल और कमिटेड रहना एक एथिकल सिद्धांत है।

इस मौके पर ग्राफिक एरा एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर डॉ कमल घनशाला ने विश्वविद्यालय की स्थापना से पहले से अब तक की चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिसमे सफल होने की लगन होती है, वह कामयाब जरूर होता हैं। प्रोफेसर घनशाला ने बताया कि किस तरह मौसम के प्रतिकूल होने के बावजूद मात्र 100 दिनों एक खंडहर फैक्ट्री से ग्राफिक एरा का भीमताल केंपस तैयार किया गया।उन्होंने बताया कि कोरोना के दौर में खुद उन्हें और कोर टीम को करोना होने के बावजूद हल्द्वानी परिसर भी 100 दिन में खोलने का कीर्तिमान कायम किया गया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ जे कुमार ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विशाल केक काटा गया और 10 साल से ज्यादा समय से विश्वविद्यालय से जुड़े फैकल्टी और स्टाफ मेंबर को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के अब तक के सफर पर ऑडियोवीजुअल प्रेजेंटेशन के साथ छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
इस मौके पर ग्राफिक एरा के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ संजय जसोला, डायरेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोफेसर डॉ सुभाष गुप्ता, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एचएन नागराजा उपस्थित रहे। संचालन हिमानी बिंजोला ने किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।