Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से 120 गांवों का कटा मुख्यालयों से संपर्क, आज भी जारी रहेगी बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय इलाकों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, निचले इलाकों में तेज बारिश है। मसूरी के आसपास की पहाड़ियों में पिछले दो दिन बर्फबारी तो हुई, लेकिन तेज बारिश से बर्फ धुल गई। वहीं, प्रदेश के करीब 120 गांवों का बर्फबारी के चलते जिला मुख्यालयों और मुख्य मार्गों से संपर्क कट गया है। 50 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस बार हुई रिकार्ड बर्फबारी
चारधाम सहित ऊंची चोटियों में इस बार भारी बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में चार फीट बर्फबारी रिकार्ड की गई है। इसके अलावा बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, तुंगनाथ, औली, हेमकुंड साहिब, गोरसों, मध्यमेश्वर, देवरियाताल, बधाणीताल, चिरबटिया, तोषी, गौंडार, रांसी, मनसूना, हर्षिल, चौखंबा, समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। कुमाऊं मंडल के उच्च हिमालय में भारी हिमपात हुआ, जो फिलहाल जारी है। मुनस्यारी के नया बस्ती, जोहार, व्यास और दारमा घाटी, खलिया टाप, कालामुनि, बिटलीधार, बलाती, पातलथौड़, रातापानी में हिमपात की खबर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का हाल
रविवार की देर रात से एक बार फिर से जो बारिश का दौर शुरू हुआ, वह सोमवार की सुबह तक जारी रहा। सुबह करीब आठ बजे के बाद से देहरादून में बारिश थम गई। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पांच फरवरी को भी राज्यभर में कुछ जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, 2500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

येलो अलर्ट किया जारी
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए गढ़वाल के जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चकमने का येलो अलर्ट है। उधमसिंह नगर जिले में भी ओलावृष्टि की चेतावनी है। हरिद्वार जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। कल छह फरवरी के लिए हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में पाला पड़ने की चेतावनी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिले शुष्क रहेंगे। सात से नौ फरवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
सोमवार पांच फरवरी की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे देहरादून का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 14 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है। कल छह फरवरी को भी इसी तरह का तापमान रहेगा। इसके बाद सात से लेकर 12 फरवरी तक अधिकतम तापमान क्रमशः 16, 16, 17, 17, 19 व 18 डिग्री रहेगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान छह, सात, सात, आठ, नौ व नौ डिग्री रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।