Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 19, 2026

ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 11 की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा कि तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर कोहराम मच गया। घायलों को तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा देर रात बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में हुआ। ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में जान गंवाने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि साहू परिवार के सदस्य पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब खिलोरा से वापस अपने घर अर्जुनी लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। खमरिया के पास उनकी पिकअप गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 11 लोगों की जान चली गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घायल 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है। चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed