Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

एक तरफा प्यार में नाकाम युवकों ने नाबालिग बच्ची की कर दी हत्या, आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद

एक तरफा प्यार के चलते दो युवकों ने नाबालिक बच्ची की हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि इन सिरफिरों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

एक तरफा प्यार के चलते दो युवकों ने नाबालिक बच्ची की हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि इन सिरफिरों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बच्ची का शव जंगल से बरामद कर लिया। घटना नैनीताल जिले में हल्द्वानी की है। दोनों आरोपी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी हैं। वे आलमारी बनाने का कार्य करते हैं।
बीती 29 सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन आरंभ कर दी थी। मामले की जांच में दो युवकों का नाम सामने आने के बाद दोनों से पुलिस ने सख्ती दिखाई। इसके बाद युवकों के बयान के आधार पर नाबालिग का शव रेलवे लाइन के समीप जंगल से बुधवार की सुबह बरामद किया गया। माना जा रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं क्षेत्र में हत्या की खबर जब पुलिस के बड़े अधिकारियों को मिली तो हड़कंप की स्थिति बन गई।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सीओ सिटी शांतनु परासर, एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र आदि ने आंवला गेट के पास जंगल में मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से कई चीजों को सैंपल के तौर पर एकत्र भी किया है। फिलहाल दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी शांतनु परासर ने बताया कि एकतरफा प्यार की कहानी प्रतीत हो रही है। जिसके चलते नाबालिग की हत्या की गई है। सीओ ने बताया कि पूरी तरह से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच जारी है।