कोरोना कर्फ्यू में बेरोजगार हुआ युवक, नहीं दे पाया ब्याज के पैसे, सूदखोर की धमकी से परेशान होकर लगाई फांसी
कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए मैकेनिक को सूदखोर ने इतना परेशान किया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान वह ब्याज के पैसे नहीं दे पा रहा था।
कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए मैकेनिक को सूदखोर ने इतना परेशान किया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान वह ब्याज के पैसे नहीं दे पा रहा था। इस पर सूदखोर उसे बार बार धमकी दे रहा था। इस पर युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।मामला उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पहाड़गंज क्षेत्र का है। यहां 24 साल का सलमान पुत्र तस्लीम वाहन मैकेनिक था। बताया जा रहा है की उसने कुछ समय पहले सूदखोर से एक लाख रुपये ब्याज में लिए थे। तब से वह समय समय पर ब्याज चुका रहा था। कोविड कर्फ्यू के चलते वह एक-दो माह से रुपये नही दे पाया था। इससे नाराज सूदखोर उसे जान से मारने और घर में कब्जा करने की धमकी दे रहा था।
इससे परेशान होकर सलमान ने रविवार रात को अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। यह देख स्वजनों में हड़कंप मच गया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रम्पुरा अनिल जोशी ने जानकारी ली। चौकी प्रभारी अनिल जोशी ने बताया की आरोप की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपित सूदखोर के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



