Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल, लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में थारी गांव में बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में थारी गांव में बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इस पर उत्तेजित भीड़ ने ट्रैक्टर पर गुस्सा निकाला और उसमें आग लगा दी। किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।
घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। 17 वर्षीय मोहित पुत्र किशन सिंह और दीपक पुत्र चंदन सिंह निवासी वीरपुर लक्ष्मी दोनों थारी गांव से से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जे वह थारी रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। इसमें मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दीपक की टांग टूट गई।
इस घटना के बाद चालक फरार हो गया। इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ट्रैक्टर पर आग लगा दी गई। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने बुझा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी, लेकिन पुलिस ने कभी भी ट्रैक्टर ट्रॉली पर रोक नहीं लगायी। ऐसे में लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाया और जल्द ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मौके सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, पीरुमदारा कवीन्द्र शर्मा मौके पर पहुंच गए थे। घायल को उपचार के लिए काशीपुर अस्पताल भेज दिया है।