Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया युवक, सुबह अर्धनग्न हालत में मिला शव


नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में एक युवक का शव एक ढाबे से कुछ दूरी पर अर्धनग्न अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात वह अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गया था। सुबह उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पीठ के आसपास चोट के भी निशान हैं। माना जा रहा है कि उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने उसके चार दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
मामला रामनगर क्षेत्र के कंचनपुर गांव का है। रामनगर से कंचनपुर की दूरी करीब चार किलोमीटर है। यहां 25 वर्षीय युवक इंदर जोशी पुत्र पीतांबर दत्त जोशी अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गांव के ढाबे में गया था। रात को वह घर नहीं लौटा। इस पर सुबह उसकी खोज की गई तो ढाबे से कुछ दूरी पर वह अचेत पड़ा मिला। उसके कपड़े भी आधे उतरे हुए थे।
सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक की पीठ पर चोट के निशान भी हैं। सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि युवक की पीठ पर चोट के कुछ निशान हैं। ऐसे मे उसके चार साथियों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अभी परिजनों की तरफ से किसी से खिलाफ कोई लिखित शिकायत थाने में नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।