Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

हरियाणा से बाइक पर नीलकंठ महादेव मंदिर जा रहे थे युवक, डंपर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

देहरादून में रायवाला थाना क्षेत्र स्थित नेपाली फार्म के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक हरियाणा का रहने वाला था। वह साथी के साथ बाइक से नीलकंठ महादेव मंदिर जल चढ़ाने जा रहा था।


देहरादून में रायवाला थाना क्षेत्र स्थित नेपाली फार्म के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक हरियाणा का रहने वाला था। वह साथी के साथ बाइक से नीलकंठ महादेव मंदिर जल चढ़ाने जा रहा था। हादसे में एक युवक घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के मुताबिक हादसा गत रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। सूचना मिली कि नेपाली तिराहे के पास मोटर साइकल व डंपर की टक्कर हुई है। मौके पर जाने पर सड़क पर बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी थी। हादसे में सिर कुचलने से एक युवक की मौत हो चुकी थी। दूसरा घायल अवस्था में मिला। उसे हल्की चोट लगी थी।
घायल युवक ने अपना नाम रमन पुत्र रामआश्रय निवासी ग्राम व थाना शाहबाद जनपद कुरुक्षेत्र हरियाणा बताया। उसने बताया कि उसके साथी का नाम रोहित (22 वर्ष) पुत्र टीपू निवासी ग्राम व थाना शाहबाद जनपद कुरुक्षेत्र हरियाणा था। उसने बताया कि दोनों जल चढाने नीलकंठ जा रहे थे। नेपाली तिराहे के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात डम्फर ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से रमन सड़क के एक साइड में छिटक कर गिर गया। साथी जो बाइक चला रहा था, वह ट्रक के टायर के नीचे आ गया था। घायल रमन को एसपीएस अस्पताल पहुंचा दिया गया। पुलिस के मुताबिक चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गंगा में शव मिला
उधर, ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि आज सुबह 11.00 बजे सूचना मिली कि होटल गंगा किनारे के सामने गंगा नदी मे एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इस पर पुलिस मौके पर गई और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है। साथ ही चेहरे पर रगड़ के निशान भी मिले। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिये एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी मे रखा गया है।