Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

सांड से टकराए बाइक सवार युवक, स्कूटी सवार को रौंदकर हुए फरार, युवक की मौत

देहरादून के प्रेमनगर के समीप परबल रोड पर एक स्कूटी सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे का कारण बाइक में सवार तीन युवक बने। घटना के बाद युवक फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमनगर के निकट परबल रोड पर एक स्कूटी सवार युवक घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा से उसे संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर पहुंचाया। वहां से उसे कोरोनेशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
युवक की पहचान अंकित सिंह (21 वर्ष) पुत्र स्वरोप सिंह बुटोला निवासी ग्राम जखन्याल पोस्ट तिमली थाना अगस्तुमुनि जिला रूद्रप्रयाग के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि अंकित स्कूटी से महेंद्र चौक की ओर जा रहा था। सामने से एक बाइक में तीन युवक सवार थे। उनके आगे अचानक सांड आ गया। इस पर बाइक सवार एक युवक का हाथ सांड से टकराया और बाइक सड़क पर लहराने लगी।
इसी बीच सामने से लहराती बाइक को आते देखकर अंकित भी स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर गया। उसी समय बाइक उसके पेट से ऊपर से चढ़कर निकल गई। हादसे के बाद तीनों युवक फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *