Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तरकाशी में दो स्कूटी में भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दो युवक घायल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गत शाम दो स्कूटी की भिड़ंत होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों स्कूटी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान दोनों स्कूटी के भी परखच्चे उड़ गए।
हासदा गत साम करीब 7.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुंडा तहसील के अंतर्गत सैंणी गांव के पास हुआ। एक स्कूटी में दो युवक थे। दोनों एक ही गांव के थे। वहीं दूसरी स्कूटी में एक युवक था। दोनों की जोरदार टक्कर होने पर भूपेंद्र असपाल (28 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम पटूडी धनारी उत्तरकाशी की मौके पर ही मौत हो गई।
उसका साथी अजय पाल सिंह (29 वर्ष) पुत्र जयेंद्र सिंह ग्राम पटूड़ी धनारी उत्तरकाशी के साथ ही दूसरी स्कूटी में सवार सार्थक 24 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम वीरपुर डुंडा उत्तरकाशी बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा पहुंचाया। जहां से उन्हें उत्तरकाशी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उत्तरकाशी से सत्येंद्र सेमवाल की रिपोर्ट।