Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ लगातार संघर्ष करेगी युवा कांग्रेसः प्रियांश छाबड़ा

उत्तराखंड कांग्रेस के देहरादून महानगर महामंत्री एवं उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद के प्रत्याशी प्रियांश छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस लगातार संघर्ष को जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं से लगातार छल किया जा रहा है। अपने चेहते लोगों को ही सरकार की ओर से लाभ दिया जा रहा है और युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक बयान में प्रियांश ने कहा कि महंगाई की स्थिति ये है कि रसोई में इस्तेमाल होने वाली सामग्री तेल, सब्जी, आटा, चावल, दूध, दही आदि सभी के दाम आसमान छूने लगे हैं। रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक हजार रुपये के पार होने से गरीब अब सिलेंडर भरवाना भी छोड़ चुके हैं। दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में लोग फिर से लकड़ी के चूल्हे जलाने लगे हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश सरकार ने युवाओं को हजारों नौकरी का सपना दिखाया, लेकिन नई भर्ती को लेकर जो भी परीक्षाएं हुई वो सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। उत्तराखंड अधिनस्थ चयन सेवा आयोग की परीक्षा घोटाला सबके सामने है। इसी तरह अन्य पांच परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। भर्ती की आस में युवा ओवरएज होते जा रहे हैं। वहीं, सरकार बार बार कभी जांच का नाम देकर, तो कभी लुभावने झांसे देकर युवाओं को गुमराह कर रही है। वहीं, विधानसभा में बगैर किसी विज्ञप्ति, इंटरव्यू के कई लोगों को नौकरी दे दी गई। वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष पर भी इसी तरह के आरोप हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश का युवा चुप नहीं बैठेगा। सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। पूरे प्रदेशभर में लोगों को बताया जाएगा कि कांग्रेस की नीतियां ही प्रदेश और देश का विकास कर सकती हैं। ऐसे में लोगों को सरकार से सवाल करना चाहिए कि उसने महंगाई और बेरोजगारी को दूर करने के लिए क्या प्रयास किए। उन्होंने कहा कि इस समय बेरोजगारी में उत्तराखंड कई राज्यों में सबसे आगे है।