Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने किया उद्वघाटन

उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धस्माना ने अपना जन्मदिन समाजसेवा के रूप में मनाया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के 45 नौजवानों ने 45 यूनिट रक्तदान किया।

उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धस्माना ने अपना जन्मदिन समाजसेवा के रूप में मनाया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के 45 नौजवानों ने 45 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने किया। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड अब सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाह से देख रही है। इसलिए कांग्रेस के नौजवानों को सतर्क हो कर भाजपा की जनविरोधी अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लेनी चाहिए।

कोरोनाकाल में सूर्यकांत धस्माना ने लोगों की ऑक्सीजन सिलेंडर, एंबुलेंस सेवा, कोरोना किट बांटने से लेकर अस्पतालों में बेड दिलाने तक की मदद की। अब कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ गई, लेकिन उन्होंने अपना अभियान नहीं छोड़ा। वह कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं। आज उन्होंने अपने जन्मदिन को भी रक्तदान के रूप में मनाया। इस मौके पर उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

बल्लीवाला कॉलिंदी एनक्लेव में महानगर युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बतौर मुख्यातिथि प्रीतम सिंह ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में भाजपा की सरकार ने राज्य के हर वर्ग को निराश किया है। प्रदेश के युवा, किसान, विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी सभी इस सरकार से दुखी हैं और अब इससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के कुशाशन के खिलाफ कांग्रेस ने जम कर सड़क व सदन दोनों में जम कर संघर्ष किया, लेकिन अब भाजपा ने सत्ता गंवाने के डर से लोगों को भ्रम में डालने के लिए अपनी बी और सी टीम मैदान में उतार दी हैं। जनता भाजपा के यह सारे प्रपंच जानती है। इसलिए वो इस बार झांसे में नहीं आने वाली।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रीतम सिंह व अन्य सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का शुभकामनाएं देने के लिए आभार जताया। कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में प्रीतम सिंह में जो प्रेरणा पार्टी कार्यकर्ताओं को कोरोना काल में सेवा की दी, उससे प्रेरित हो कर ही आज पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की सहायता में जुटे हैं। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, उपाध्यक्ष धर्म सोनकर, प्रदेश सचिव विकास नेगी, प्रदेश सचिव महेश जोशी, प्रदेश सचिव मंजुला तोमर, प्रदेश सचिव परिणीता बडोनी, निगम पार्षद कोमल वोहरा, निगम पार्षद संगीता गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना, रोबिन त्यागी, विनीत भट्ट, ब्लॉक कांग्रेस कांवली अध्यक्ष अल्ताफ, ब्लॉक कांग्रेस यमुना कालौनी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमनगर सुशीला शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, पूर्व पार्षद ललित भद्री समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती गरिमा दसौनी ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को धस्माना की ओर से कोरोना सुरक्षा किट भी वितरित की गई।