Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने युवाओं संग तले पकौड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। उत्तराखंड में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकोड़े तले और पानी पूरी बेची।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। उत्तराखंड में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकोड़े तले और पानी पूरी बेची। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार को युवाओं की विरोधी बताते हुए जोरदार हमला बोला। देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय के गेट के समक्ष युवा कांग्रेस ने चाट पकौड़ी के स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों में दिन भर लोगों की खासी भीड़ लगी रही। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सबसे पहले युवाओं के बीच पहुंच कर पहले स्टाल पर पानी पूरी तैयार कर लोगों को परोसी। तत्पश्चात पकौड़ों के स्टाल पर पकौड़े तल कर विरोध प्रदर्शन में भगीदारी की।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि बीजेपी सरकारों ने देश में व प्रदेश में भी युवाओं को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं आ कर प्रदेश के युवाओं को 2017 में आश्वस्त किया था कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनने पर राज्य में सभी सरकारी विभागों में रिक्त पड़ी सभी पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा था कि किसी भी युवा को बेरोजगार नहीं रहने दिया जाएगा। सब को काम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच सालों में राज्य में रोजगार मिलने तो दूर की कौड़ी साबित हुई। बेरोजगारी 22 .23 प्रतिशत चरम पर पहुंच गयी। पांच वर्षों में न पुलिस में, न शिक्षा में, न स्वास्थय में, किसी भी सरकारी विभाग में भर्तियां नहीं खुली। बेरोजगार आज पांच साल बाद अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का नौजवान बीजेपी के इस विश्वासघात से आक्रोशित है और 2022 में वो अपना आक्रोश मतदान केंद्रों में वोटिंग मशीनों पर बीजेपी के खिलाफ मतदान कर के उतारेगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश जोशी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित भुल्लर, प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सोनू हसन, रोबिन त्यागी, विनीत भट्ट, डॉक्टर जसविंदर सिंह जयोगी, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौतम सोनकर, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, ललित भद्री, आशीष सक्सेना समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *