Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

मां की मौत के एक साल बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

देहरादून में विजय कालोनी स्थित एक घर में बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक एक साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। फिलहाल आत्महत्या के संबंध में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम में विजय कालोनी में एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मौके प र पहुंचने पर पता चला कि प्रथम (20 वर्ष) पुत्र इंदर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर उसके पिता ने बताया कि वह विक्रम चलाते हैं।
आज शाम जब वह सात बजे घर पहुंचे तो दरवाजा खोलते ही बेटा फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। उसने पंखे के सहारे फांसी लगाई थी। इस पर उन्होंने तुरंत रस्सी को काटा। तब तक वह दम तोड़ चुका था। इंद्र सिंह का प्रथम इकलौता पुत्र था। एक साल पहले उसकी मां का देहांत हो गया था। उसके पश्चात से ही वह परेशान चल रहा था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।