Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

मां थी घर के बाहर, भीतर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, वापस लौटी तो उड़ गए होश

देहरादून में एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम में एक 19 साल के युवक ने पंखे के सहारे फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

देहरादून में एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम में एक 19 साल के युवक ने पंखे के सहारे फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। मामला नेहरू कालोनी थाने का है।
पुलिस के मुताबिक गत 10 मार्च की रात आठ बजे किसी ने फोन से युवक के आत्महत्या करने की सूचना दी। बताया कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि अमन चमोली (19 वर्ष ) पुत्र प्यारेलाल चमोली निवासी मंदाकिनी एनक्लेव एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम ने पंखे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की। उसे परिजन कनिष्का अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शाम सात बजे के करीब परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। अमन घर पर अकेला था। अमन की मां मीनाक्षी देवी लगभग 7:30 बजे घर पहुंची तो देखा कमरे का दरवाजा बंद है। इस पर उसने शोर मचाया। आसपड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। वहां अमन पंखे से लटका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *