Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

देहरादून में किराए के मकान में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी था। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।


देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी था। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिल कि वन विहार कॉलोनी में एक युवक ने घर पर फांसी लगा ली। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त मयंक कुमार शर्मा (30 वर्ष)पुत्र अवनीश कुमार शर्मा निवासी ग्राम देवरी, थाना शिवालाकला, तहसील चांदपुर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह वन विहार कॉलोनी में किराए पर निवास कर रहा था। वह अपने भाई के साथ किराए के मकान पर रहता था। दोनों भाई मजदूरी का कार्य करते थे। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।