Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 28, 2026

उत्तराखंड का गौरवः युवा राहुल का इंजीनियरिंग सर्विसेज में चयन

उत्तराखंड के एक छोटे से गाँव खुनौली, जनपद बागेश्वर के मूल निवासी राहुल बचखेती का चयन यूपीएससी (UPSC) की भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज में हुआ है।


उत्तराखंड के एक छोटे से गाँव खुनौली, जनपद बागेश्वर के मूल निवासी राहुल बचखेती का चयन यूपीएससी (UPSC) की भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज में हुआ है। राहुल ने भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज ऑल इंडिया में 28वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। राहुल के पिता लीलाधर बचखेती एक भूतपूर्व सैनिक हैं। उनका कहना है कि राहुल बचपन से ही मेधावी रहे है।
राहुल की 12वीं तक की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल धौला कुआँ दिल्ली, में हुई है। स्नातक जीबी पन्त इंजीनीयरिंग कालेज, पौढ़ी गढ़वाल, उत्तराखंड से किया। कॉलेज के प्रो. मनोज कुमार पांडा ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए व नित्य नयी ऊँचाईयों तक पहुंचने का आशीर्वाद दिया। प्रो. पाण्डा का कहना है कि राहुल स्नातक के समय से ही बहुत सुलझे हुए छात्र थे। तथा परिश्रम से प्रत्येक कार्य करते थे।
राहुल का स्नातक उपरान्त उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन, दिल्ली मेट्रो, कोल इंडिया और भारतीय रेलवे में भी चयन हो चुका है। वह किशोरावस्था से ही भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज में जाने का सपना रखते थे। इसलिए राहुल ने ‘काक चेष्टा बाको ध्यानं’ को चरितार्थ करते हुए निरन्तर अभ्यास से इस मुकाम को प्राप्त किया। राहुल की इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गाँव में खुशी की लहर है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *