Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चार जिलों में जिला क्रिकेट लीग स्थगित

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए क्रिक्रेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने चार जिलों में जिला क्रिकेट लीग को स्थगित कर दिया है। अन्य जिलों में फिलहाल लीग जारी रहेगी।


उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए क्रिक्रेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने चार जिलों में जिला क्रिकेट लीग को स्थगित कर दिया है। अन्य जिलों में फिलहाल लीग जारी रहेगी। इस आशय की सूचना सीएयू की ओर से मोहित डोभाल ने दी।
उन्होंने बताया कि इन दिनों प्रदेश के सभी जिलों में जिला क्रिकेट लीग आयोजित की जा रही है। इसमें जिला स्तर के क्लब और एकेडमी प्रतिभाग कर रही हैं। लीग का आयोजन जिले की क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महसूस किया जा रहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा जरूरी है। वर्तमान परिस्थितियों पर नजर बनाए रखने और समीक्षा के बाद सीएयू ने तय किया है कि जिला देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर में चल रही लीग को तत्काल बंद कर दिया जाए। अन्य जिलों में वहां की वर्तमान स्थिति को देखते हुए निर्णय की सलाह दी गई है।