Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की एल्युमनि मीट में थिरके युवा, डॉ. घनशाला ने-आने वाला पल, सुनाकर भरा जोश

देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मौका था तीसरे दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित एलुमनाई मीट का। इसमें देश और दुनिया के विभिन्न इलाकों से आए पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा की धाक जमाई और अपने गुरुजनों से मिलकर यादें ताजा की। कारपोरेट जगत में बेहतरीन प्रोफेशनल के रूप में अपनी पहचान बना चुके पूर्व छात्राओं को सामने पाकर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रोफेसर कमल घनशाला भी अभिभूत हो उठे। वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने मंच से गीतों की प्रस्तुति दी। डॉ. घनशाला ने एक के बाद एक दो गाने- आने वाला पाल जाने वाला है, हो सके तो इसमें जिंदगी बिता दो, के साथ ही- मैंने दिल से कहा ढूँढ लानाख़ुशी, नासमझ लाया गम तो गम ही सही, सुनाया। इससे सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर अपने एल्युमिनिज को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस कड़ियों में हल्द्वानी कैंपस के मोहित एंड ग्रुप, भीमताल कैंपस की ज्योतिका के कुमांऊनी ग्रुप, देहरादून भांगड़ा क्लब, हाफ पेंज, आकाश और दिव्यांशु के ग्रुप सॉन्ग की प्रस्तुति ने सब को थिरकाया। वहीं ऑन स्पॉट ऐलम्नी परफॉर्मेंस में हेमंत सिंह मनराल एमबीए 21 बैच और अभिनव त्यागी बीजेएमसी 21 बैच ने अपनी मधुर आवाज से सबका मन मोह लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉक्टर कमल घनशाला ने देहरादून भांगड़ा क्लब को 31000, देहरादून गढ़वाली ग्रुप को 25000, भीमताल के कुमाऊनी ग्रुप को 21,000 , गोरखा पलटन को 21,000 और मोहित एंड ग्रुप को 15000 का नगद पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ संजय जसोला, महानिदेशक डॉ एच.एन.नागराजा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपतिडॉ आर.गौरी, रजिस्ट्रार ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी डॉ अरविंद धर, एचओडी, फैकेल्टी मेंबर्स और एल्युमनिज मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ हिमानी बिंजोला ने रोचक तरीके से किया।