Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

नाबालिग लड़की से प्यार करने पर युवक को दी सजा, कमरे में बंद कर डंडों से पीटकर की हत्या

एक 19 साल के युवक को नाबालिग से प्यार करने की ऐसी सजा दी कि उसे सुनकर हर एक के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। युवक को कमरे में बंद कर लड़की के पिता और भाइयों ने डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

एक 19 साल के युवक को नाबालिग से प्यार करने की ऐसी सजा दी कि उसे सुनकर हर एक के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। युवक को कमरे में बंद कर लड़की के पिता और भाइयों ने डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मामला दिल्ली से सटी साइबर सिटी गुरुग्राम का है। पुलिस ने लड़की के पिता और बुआ के लड़के और दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि 19 साल के युवक की दोस्ती एक साल पहले गुरुग्राम में रहने वाली एक नाबालिग युवती से हुई थी। युवक अपने प्यार से शादी करना चाहता था। रविवार को लड़के ने युवती को फोन किया और परिजनों से बात कराने के लिए कहा। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक को लड़की की बुआ के घर बुला लिया। युवक घर पहुंचा तो कमरे में बंद करके लाठी-डंडों से युवक की पिटाई की गई। करीब 6 घंटे बाद घायल युवक को घर से करीब 10 किलोमीटर दूर गुरुग्राम के ही सेक्टर 45 के इलाके ग्रीनवुड सोसाइटी के पास खाली रोड पर फेंक कर सारे आरोपी फरार हो गए।
किसी राहगीर की युवक पर नजर पड़ी तो युवक के ही फोन से परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद घरवालों ने लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि लड़का युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवालों को ये मंजूर नहीं था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।