Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी बनाये गए युवा अधिवक्ता शिवा वर्मा, दिल्ली में दिया गया मनोनयन पत्र

देहरादून के युवा अधिवक्ता शिवा वर्मा को उत्तराखंड युवा कांग्रेस में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय इंचार्ज मीडिया राहुल राव ने शिवा वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर उत्तराखंड में युवा कांग्रेस का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

देहरादून के युवा अधिवक्ता शिवा वर्मा को उत्तराखंड युवा कांग्रेस में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय इंचार्ज मीडिया राहुल राव ने शिवा वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर उत्तराखंड में युवा कांग्रेस का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शिवा वर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। वह पूर्व में युवा कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
बता दें कि शिवा वर्मा युवाओ के बीच एक अच्छा पकड़ रखते है और युवा अधिवक्ता भी है। वहीं वर्मा के मनोनयन के बाद से युवाओ में एक खुशी और जोश देखा जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस सोनू हस्सान, प्रदेश महासचिव रोबिन त्यागी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज वैभव वालिया, राष्ट्रीय सचिव इशिता सेंधा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस संग्राम सिंह पुण्डीर, महानगर उपाध्यक्ष गौतम सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली, जिला अध्यक्ष भुपिंदर नेगी, प्रदेश सचिव जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महासचिव विनीत प्रसाद भट्ट आदि उपस्तिथ थे।
इस अवसर पर शिव वर्मा ने इस नई जिमेदारी के लिए सर्वप्रथम शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद अदा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। चुनाव बिल्कुल नजदीक हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए युवाओं को एकजुट करते हुए पूरी ताकत के साथ काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *