Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तंज, कांग्रेस डूबता हुआ जहाज, डूबोने में लगे हैं भाई बहन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है।जहां नहीं डूब रहा है, वहां पर दोनों भाई बहन डूबाने में लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है।जहां नहीं डूब रहा है, वहां पर दोनों भाई बहन डूबाने में लगे हैं। टिहरी विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किशोर उपाध्याय एक भले नेता हैं और मैंने इन्हें 15 साल पहले कहा था कि आप गलत पार्टी में हैं। भाजपा में आएं, वहां पर आप को पूरा सम्मान दिया जाएगा।आज किशोर उपाध्याय टिहरी से प्रत्याशी हैं। इसकी मुझे खुशी है।
उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई टिहरी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान इसी से होती है। एक बार फिर कमल के सामने वाला बटन दबाकर भाजपा को जिताने की अपील की। इसके बाद उन्होंने कोटद्वार में भी उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और भाजपा के प्रत्याशियों को कमल के सामने वाला बटन दबाकर जिताने की अपील की।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड की तरफ आएंगे। उन्होंने हंसी भरे लहजे में ये भी कहा कि वैसे तो मैं अपराधियों को छोड़ता नहीं हूं, लेकिन फिर भी अगर वो भागकर उत्तराखंड आते हैं तो सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले हर तीसरे दिन में दंगा होता था। 2017 से पहले गंभीर असुरक्षा थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले बेटियां असुरक्षित थी, व्यापारी पलायन कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम अपराधियों को छोड़ते नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *