Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव का एलान, खत्म करना चाहते हैं विवाद, मेरी उम्र अभी सिर्फ 25 साल

एलोपैथी पद्धति को लेकर दिए गए बयानों से विवादों में आए योग गुरु बाबा रामदेव ने अब एलान किया के वे अब इस विवाद को समाप्त करना चाहते हैं।

एलोपैथी पद्धति को लेकर दिए गए बयानों से विवादों में आए योग गुरु बाबा रामदेव ने अब एलान किया के वे अब इस विवाद को समाप्त करना चाहते हैं। उनका कहना है कि हमारा अभियान एलोपैथी या एलोपैथिक चिकित्सकों के नहीं है, बल्कि ड्रग माफिया के खिलाफ है, जो दो रुपये की दवा को 2000 तक बेचते हैं। उनके खिलाफ अभियान को जारी रखा जाएगा। कोरोना वैक्सीन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले उन्हें टीका लगे, जिसे  सबसे ज्यादा जरूरत है। वह  सबसे अंत में वैक्सीन लगाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी प्रतिरोधक क्षमता काफी अधिक है। साथ ही मेरी बायलॉजिकल उम्र अभी सिर्फ 25 वर्ष है।
सोमवार रात बाबा रामदेव ने एक बयान जारी कर कहा कि वह आयुर्वेद बनाम एलोपैथी विवाद को खत्म करना चाहते हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ उनका यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि आयुर्वेद को स्यूडो-साइंस और अल्टरनेटिव थैरेपी कहकर या किसी भी तरह से इसके प्रति घृणा रखने और इसे नीचा दिखाने, अपमानित करने की किसी भी कोशिश को सहन नहीं किया जाएगा। कोशिश को हम सहन नहीं करेंगे।
पहले सभी जरूरतमंदों को लगे वैक्सीन
योगगुरु बाबा रामदेव का कहना है कि वह कोरोना वैक्सीनेशन के विरोधी नहीं हैं और खुद भी वैक्सीन लगाएंगे। उन्होंने अपना नाम सबसे आखिरी लिस्ट के लिए बचा रखा है, क्योंकि वह चाहते हैं कि पहले जो भी जरूरतमंद लोग हैं, उनको वैक्सीन लगे। उनका कहना है कि उनकी इम्यूनिटी पावर काफी बेहतर है और उनकी बायलॉजिकल उम्र अभी सिर्फ 25 वर्ष की है। ऐसे में उनसे ज्यादा अन्य लोगों को इसकी जरूरत है। बाबा रामदेव ने कहा कि उनका प्रयास है कि उनसे पहले पतंजलि योगपीठ के सभी कर्म योगी और सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को वैक्सीन लग जाए उनके समय के अनुसार।
पढ़ेंः बाबा रामदेव के खिलाफ चिकित्सक मुखर, एक जून को मनाएंगे काला दिवस, पतंजलि के उत्पादों के बहिष्कार की अपील

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।