Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड के 11 जिलों में दो दिन पाला और दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम विभाग का पूर्वानुमान बदल गया है। नए पूर्वानुमान के अनुसार, आज 24 फरवरी और कल 25 फरवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य 11 जिलों में राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 फरवरी को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर बाकी अन्य 11 जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम या फिर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इन दो दिन बारिश की संभावना वाले जिलों के लिए गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे अगले दो दिन भी हल्की बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शनिवार 24 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रहने की संभावना है। 25 से 27 फरवरी तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः आठ, 12 व 11 डिग्री रह सकता है। 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 11, 29 फरवरी और एक मार्च को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 13 व 12 डिग्री रह सकता है। दो मार्च को अधिकतम तापमान गिरकर 18 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है। साथ ही इस दिन दून में ठीकठाक बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।