उत्तराखंड में देहरादून सहित तीन जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, 361 सड़कें बंद, जानिए सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि, अब बारिश कुछ ही देर की हो रही है। पर्वतीय क्षेत्र में करीब 361 सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हैं। इन्हें खोलने का काम निरंतर जारी है। इन सडड़ों में एक एनएच, लोनिवि की 187 सड़कें, पीएमजीएसवाई की 173 सड़कें शामिल हैं। फिलहाल एक सप्ताह तक भी अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आज 16 सितंबर को देहरादून सहित तीन जिलों में येलो अलर्ट है। 17 व 18 सितंबर को बारिश का क्रम तेज होने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मौसम का पूर्वानुमान
आज सोमवार 16 सितंबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में तेज धूप निकल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज से लेकर 20 सितंबर तक राज्य के जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 17 और 18 सितंबर को अनेक जगह बारिश होगी। 21 और 22 सितंबर को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सारे जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इन जिलों में है अलर्ट
मौसम विभाग ने आज के लिए देहरादून, पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिले के लिए कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की संभावना है। 17 और 18 सितंबर को राज्यभर के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 सितंबर के लिए किसी जिले में कोई चेतावनी नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
सोमवार 16 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे तक देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 17 से 23 सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 30, 27, 30, 31, 31, 32, 32 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान किसी दिन 23 या किसी दिन 24 डिग्री तक रह सकता है। फिलहाल देहरादून में अब कभी कभार ही बारिश हो सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



