Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज बारिश का यलो अलर्ट, तापमान में भी रहेगी गिरावट

इन दिनों उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम साफ है और पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। आज 20 अक्टूबर को भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, आज तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। ऐसे में आज का दिन कुछ ठंडा हो सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
गुरुवार 20 अक्टूबर की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के इलाकों में मौसम साफ था। हालांकि दोपहर बाद देहरादून में बादल छाने की संभावना है। वहीं, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर एवं पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में पर्वतीय जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 21 अक्टूबर को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर एवं पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि कल के लिए मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद 22 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम साफ रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
गुरुवार 20 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। आज देहरादून में बादल भी छा सकते हैं। 21 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक देहरादून में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब स्थिर रहेगा। ऐसे में रात काफी सर्द रहेंगी।