Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गर्जन के साथ चमकेगी आकाशीय बिजली, चलेगी तेज हवाएं

उत्तराखंड में शनिवार की सुबह तक बारिश और ओलावृष्टि ने आम और लीची की तैयार हो रही फसल को नुकसान पहुंचा दिया। हालांकि, शनिवार की दोपहर और रात को मौसम का पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठा और राजधानी देहरादून सहित अधिकांश इलाके शुष्क रहे। फिलहाल अभी बारिश का दौर समाप्त नहीं हुआ है। आज रविवार 31 मार्च को राज्य के हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य 11 जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए बारिश प्रभावित जिलों में कहीं कहीं 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। यही नहीं आज 31 मार्च और चार अप्रैल को बारिश प्रभावित पर्वतीय जिलों में चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
कल एक अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। तीन अप्रैल को इन जिलों के साथ ही रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भी बारिश होगी। अन्य जिले शुष्क रहेंगे। चार अप्रैल को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इससे अगले दो दिन यानि कि छह अप्रैल तक बारिश में वृद्धि की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
रविवार 31 मार्च की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। कल एक अप्रैल से लेकर सात अप्रैल तक अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 28, 29, 31, 31, 27, 29 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 16, 17, 17, 17, 17, 14 व 17 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में साफ है कि बीच बीच में मौसम अपेक्षाकृत कुछ राहत देने वाला रहेगा। दो, तीन, सात अप्रैल को छोड़कर बाकि सारे दिन देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।