Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

उत्तराखंड में तीन दिन तक 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानिए पांच दिन के मौसम का हाल

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का दौर जारी है। आज 20 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक राज्यभर के सभी जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। हालांकि, चेतावनी सारे जिलों के लिए नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 20 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सारे 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज दौर जारी रहेंगे। 23 और 24 सितंबर को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले में बारिश का येलो अलर्ट है। अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में फिलहाल छिटपुट बारिश का क्रम जारी है। यदि तापमान की बात करें तो 20 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे देहरादून का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। कल 21 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान 21 और 21 सितंबर को देहरादून में ठीकठाक बारिश हो सकती है। हालांकि, हर दिन बारिश की संभावना रहेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।