Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, देहरादून में 13 अक्टूबर से थमेगी बारिश, पहाड़ों में शुरू होगा बर्फबारी का दौर

उत्तराखंड में अभी दो दिन यानि कि आज और कल बारिश का यलो अलर्ट है। इसके बाद 13 अक्टूबर से देहरादून में बारिश थम जाएगी और पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। 15 अक्टूबर से राजभर में मौसम साफ रहेगा। वहीं, रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से सर्दी बढ़ गई है। इसके साथ ही सीजनल बुखार और वायरल जैसी बीमारियों के जीवाणु भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही ऊंची चोटियों में हिमपात का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
देहरादून में सोमवार की रात से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वो मंगलवार की सुबह तक चला। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 11 अक्टूबर को राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। आज राज्य में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चकमने, ओलावृष्टि और तेज बौछार की संभावना का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
कल भी 12 अक्टूबर को आज की तरह का ही मौसम रहने की संभावना है। राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। राज्य में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चकमने, ओलावृष्टि और तेज बौछार की संभावना का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 13 अक्टूबर को देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होगी। साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला 14 अक्टूबर तक जारी रहेगा। 13 और 14 अक्टूबर के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, 15 अक्टूबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। कल 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद 13 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक देहरादून में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। ऐसे में रात को सर्दी ज्यादा बढ़ जाएगी। सुबह और शाम को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।