Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, अब बढ़ेगी दून में गर्मी

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलने घिरने लगे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 13 मार्च को राज्य भर में हर जिले के कुछ स्थानों पर या कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कल 14 मार्च को भी उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बारिश प्रभावित पर्वतीय जिलों में 3200 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी की संभावना है। बारिश प्रभावित जिलों में दो दिन के लिए आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार 13 मार्च की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। 14 मार्च से लेकर 20 मार्च तक देहरादून का तापमान क्रमशः 26, 26, 27, 27, 28, 29, 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12, 13, 12, 13, 15, 16, 17 डिग्री रहने की संभावना है। आज देहरादून में बारिश हो सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।