Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, भारी बारीश को देखते हुए देहरादून में इन क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार और मंगलवार को भी राज्य में भारी बारिश, ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर देहरादून में नगर क्षेत्र, सहस्त्रधारा और मालदेवता क्षेत्र के सारे प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षण संस्थान, आंगनवाड़ी केंद्र आज के दिन बंद रखने के शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में रविवार देर रात मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ मुकुल कुमार सती की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
देहरादून में रविवार दोपहर बाद से बारिश का दौर आरंभ हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। सोमवार पांच सितंबर की सुबह धूप खिल गई, लेकिन अभी बारिश का क्रम जारी रहने का अनुमान है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पांच सितंबर को राज्य के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। पर्वतीय जिलों और उससे सटे आसपास के इलाकों में तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। ऐसे में आज पर्वतीय इलाकों के साथ ही देहरादून में नगर क्षेत्र, सहस्त्रधारा और मालदेवता क्षेत्र में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में संबंधित इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का हाल
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, छह सितंबर को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानों में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे में पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार, ओलावृष्टि की संभावना के मद्देनजर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सात सितंबर को कुमाऊं में बारिश होगी, लेकिन गढ़वाल के जिले शुष्क रहेंगे। आठ सितंबर को गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में बारिश की संभावना है। नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। नौ सितंबर को राज्य भर के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। साथ ही आठ और नौ सितंबर को बारिश का यलो अलर्ट है। सात सितंबर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
सोमवार की सुबह करीब आठ बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में रात को तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कल छह सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से लेकर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 24 डिग्री तक रह सकता है। फिलहाल छह से आठ सितंबर तक देहरादून में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद नौ सितंबर से 12 सितंबर तक कहीं कहीं बारिश हो सकती है।