Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड के कुमाऊं के तीन जिलों में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, राज्यभर में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में इन दिनों कहीं कहीं बारिश हो रही है। वहीं, देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में दो दिन से सूखा पड़ा है। आज भी पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट भी है। हालांकि, अभी एक सप्ताह और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
शुक्रवार नौ सितंबर की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के जिलों में बादल घिरे हुए हैं। आज कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों और गढ़वाल मंडल के साथ ही मैदानी इलाकों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 10 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। कल नैनीताल, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इसके बाद 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शुक्रवार नौ सितंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी देखी जा सकती है। इसके बाद देहरादून में 11 सितंबर से 16 सितंबर तक कहीं कहीं बारिश की संभावना है। ऐसे में इन दिनों अधिकतम तापमान 27 डिग्री से लेकर 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के करीब रह सकता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।