Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा राज्यभर का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। ये क्रम आगामी एक सप्ताह तक भी जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार की सुबह भी देहरादून सहित राज्य के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 30 जून के लिए नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज बौछार और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
इसी तरह का मौसम चार जुलाई तक उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। वहीं, इन दिनों पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले के साथ ही टिहरी, देहरादून, पौड़ी में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तामपान की स्थिति
शुक्रवार 30 जून की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। एक जुलाई से लेकर सात जुलाई तक दून में बारिश की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।