Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

उत्तराखंड में पांच दिन बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून में रात को मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

पिछले कई दिनों से राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के कई क्षेत्र में हर दिन जोरदार बारिश हो रही है। रविवार की सुबह जबरदस्त बारिश के बाद दिन तक देहरादून में बारिश थम गई थी और सोमवार 18 अगस्त की सुबह 11 बजे तक भी बारिश थमी हुई है। बारिश के दौरान सड़कें जलमग्न हो रही हैं, वहीं पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ी हैं। वहीं, नदी नालों का जल प्रवाह भी बारिश के दौरान बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को संवेदनशील स्थानों पर बारिश के दौरान सचेत रहने की सलाह दी जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
सोमवार 18 अगस्त को देहरादून सहित कई जिलों में धूप और बादल दोनों ही हैं। अधिकांश स्थानों पर बारिश थमी हुई है, लेकिन अभी बारिश का दौर समाप्त होने वाला नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 18 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक राज्य के जिलों में अधिकांश या अनेक स्थानों पर गर्जन और तेज बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्यभर के जिलों के लिए 18 से 22 अगस्त तक के लिए कहीं कहीं भारी बारिश की संभावन का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। साथ ही बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का भी पूर्वानुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
सोमवार 18 अगस्त की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 19 से 25 अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 30, 28, 28, 27, 27, 27, 28 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान अधिकांश दिन 22 डिग्री रह सकता है। सिर्फ 22 अगस्त तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। ऐसे में साफ है कि आज से ही रात को ज्यादा गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। 25 अगस्त तक देहरादून में रह दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।