Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2, 2026

उत्तराखंड में एक अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट, दून में गर्मी से हल्की राहत

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसाला जारी है। हालांकि, अब लगातार बारिश होने की बजाय कुछ देर की बारिश हो रही है। इसके बावजूद पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं, मैदानी इलाको में जलभराव से लोग परेशान हो रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 28 जुलाई से लेकर एक अगस्त तक राज्यभर में सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज बौछार के साथ कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। नदी नालों का जल स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में तटीय इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
फिलहाल देहरादून में इन दिनों तापमान में कुछ गिरावट है। शुक्रवार 28 जुलाई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 29 जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरेगा। इसके बाद 30 जुलाई से तीन अगस्त तक अधिकतम तापमान बढ़कर 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक रह सकता है। चार अगस्त को अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इस दौरान चार अगस्त तक दून में हर दिन बारिश के आसार हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।